आजमगढ़: नवनीत जयसवाल अध्यक्ष, प्रवीन मद्धेशिया उपाध्यक्ष मनोनित

Youth India Times
By -
0

व्यापार संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से किये गये मनोनित
रिपोर्ट-शिवशंकर
आजमगढ़। अतरौलिया व्यापार संगठन के कोर कमेटी बैठक शुक्रवार को फैशन हट प्रतिष्ठान पर की गई। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नवनीत जायसवाल को अतरौलिया व्यापार मंडल का अध्यक्ष, प्रवीन मद्धेशिया को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा महामंत्री पद पर सुमित अग्रहरी, कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद जयसवाल तथा संगठन मंत्री पर 6 सदस्यों को नामित किया गया। जिनमें किशन मद्धेशिया, नितेश जयसवाल, रवि कुमार अग्रहरी, प्रवेश कसौधन, शशिकांत मद्धेशिया, सागर सोनी है। वही मंत्री के पद पर 3 सदस्यों को नामित किया गया जिनमें मोहित सोनकर, गोपाल कसौधन तथा बंटी शर्मा हैं। मीडिया प्रभारी के पद पर रजत मद्धेशिया तथा मनीष सोनी को मनोनीत किया गया। संगठन के मुखिया के रूप में सगीर अहमद अंसारी को सर्वसम्मति से संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से व्यापार तथा व्यापारियों की आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यह मनोनीत पद 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेंगे। मार्च के बाद नए सत्र से चुनाव द्वारा पद को चयन किया जाएगा, तब तक के लिए उपरोक्त पदों पर कार्यवाहक पदाधिकारी के रूप में लोग संगठन को मजबूती देंगे।
बैठक में मुख्य रूप से दिनेश मद्देशिया, पिंटू जायसवाल, अमित कुमार जयसवाल, अरविंद अग्रहरी, मनीष कुमार मद्धेशिया, सुजीत जयसवाल, प्रदीप जयसवाल, मोनू अग्रहरी, हिमांशु विनायकर टीटू, बृजेश मद्देशिया, राजेश मोदनवाल, गौरी साहू, धीरज अग्रहरी, अनिल चौरसिया, प्रखर कसेरा, गुड्डू कसेरा सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)