महिला की दबंगई, गार्ड की बेरहमी से की पिटाई, दी ऐसी गालियां, वीडियो वायरल

Youth India Times
By -
0

आगरा। आगरा में न्यू आगरा थाने के पीछे स्थित एलआईसी ऑफीसर कालोनी में शनिवार की शाम हंगामा हो गया। कालोनी में तैनात गार्ड ने सड़क के कुत्तों को भगा दिया। यह बात एक महिला को नागवार गुजरी। वह गार्ड से उलझ गई। गाली-गलौज हो गई। महिला ने डंडे से गार्ड को धुन डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सदर क्षेत्र निवासी अखिलेश सिंह सिक्योरिटी गार्ड है। भूतपूर्व सैनिक है। एलआईसी ऑफीसर कालोनी में तैनात है। कालोनी में सड़क के कुत्ते घुस आते हैं। गंदगी कर जाते हैं। गार्ड ने उन्हें भगा दिया। इलाके में रहने वाली दो महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। एक ज्यादा गुस्से में थी। उसका गार्ड से विवाद हो गया। थाने चलने की धमकी देने लगी। गार्ड से गाली-गलौज करने लगी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें महिला गार्ड को डंडे से पीट रही है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया है। गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिला न्यू आगरा कालोनी की निवासी है। महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)