गालीबाज श्रीकांत के अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा और बुलडोजर

Youth India Times
By -
0

महिला से गुंडागर्दी करने पर योगी सरकार की सख्ती

नोएडा। नोएडा की एक सोसायटी में महिला से गुंडागर्दी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर योगी सरकार की सख्ती शुरू हो गई है। सोमवार को सोसायटी में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मजदूरों के साथ पहुंचे और श्रीकांत के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया गया। इसके बाद तुरंत बुलडोजर भी पहुंच गए और श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। अब तक श्रीकांत की ओर से धमकाई जाती रहीं महिलाओं ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया।
नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच और धक्कामुक्की करने का आरोपी श्रीकांत त्यागी सुर्खियों में आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए बताए जा रहे श्रीकांत त्यागी की एक महिला के साथ अतिक्रमण को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान त्यागी ने भद्दी गालियों की बरसात करते हुए हाथ भी उठाने की कोशिश की। हालांकि बीजेपी ने श्रीकांत त्यागी से पल्ला झाड़ते हुए किसी भी सदस्यता को लेकर सिरे से इनकार किया है। इस बीच पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। श्रीकांत का विवादों के साथ पुराना नाता है। ढाई साल पहले लखनऊ में श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ा था, जिसपर जमकर हंगामा हुआ था।
साल 2020 के फरवरी महीने में लखनऊ के एक थाने में बैठे श्रीकांत त्यागी की खबर भी मीडिया की हेडलाइंस बनी थी। उनके साथ पत्नी और गर्लफ्रेंड भी थीं। उन लोगों में मारपीट भी हुई थी। गोमतीनगर विस्तार के ग्रीनवुड अपार्टमेंट में श्रीकांत त्यागी के फ्लैट से महिला मित्र को उतरता देख उनकी पत्नी और बच्चे आग-बबूला हो गए। इस दौरान कथित रूप से दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और मारपीट भी हुई। गोमतीनगर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने पर देर रात तक हंगामा होता रहा। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)