आजमगढ़: जनपद के लाल को राष्ट्रपति पदक से किया गया सम्मानित

Youth India Times
By -
0

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने बैच लगाकर किया सम्मानित
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। लालगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भोपाल पुर जनपद आजमगढ़ की माटी में पैदा अजय त्रिपाठी पुत्र श्रीराजदेव तिवारी राज भवन में उप पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी का कार्य निर्वहन कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल उत्तर प्रदेश ने राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक अजय त्रिपाठी को बैच लगाकर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया। अजय त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन में चार बार सन् 2002, 2008, 2011, 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अजय त्रिपाठी को शांति पदक विदेश सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। अजय त्रिपाठी की पूरी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई। सन् 1992 में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए। वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात राजभवन में मुख्य सुरक्षा अधिकारी का कार्य निर्वहन कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)