आजमगढ़: एक बार फिर लड़नी होगी आजादी की लड़ाई-दुर्गा प्रसाद यादव

Youth India Times
By -
0

बोले सपा विधायक-गरीब का लड़का न बन जाय अफसर इसलिए शिक्षा से लेकर हर चीज की जा रही महंगी
आजमगढ़। आज सदर विधानसभा के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने किशनदासपुर स्थित शिव मंदिर से तिरंगा पदयात्रा निकालकर जनता को जागरूक किया। इस दौरान सैंकड़ों लोग तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे। विधायक दुर्गा यादव ने कहा केंद्र सरकार राज्य सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि चीजों को इतना महंगा कर दिया है कि आज आमजन, गरीब तबका उससे जूझ रहा है। उन्होंने केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम गरीब और गरीब बना देगा। बढ़ती महंगाई से कोई भी गरीब घर का लड़का आईएएस व आईपीएस नहीं बन जायेगा।
सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने आज फिर आजादी के लिए एक लड़ाई लड़नी होगी, इस तानाशाही सरकार के खिलाफ जो गरीबों, मजलूमों और बेरोजगारों के लिए होगी। आने वाले 2024 के चुनाव में केन्द्र सरकार को उखाड़ फंेंकने होगा। यह पदयात्रा किशुंदासपुर से होते हुए गंगहटिया जाकर समाप्त हो गयी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, पूर्व महाप्रधान शिव मूरत यादव, पूर्व महा प्रधान राजाराम सोनकर, राम अवध यादव, रमेश प्रधान, अरविंद राम, पंडित राम सूरत, जयराम, गुड्डू राजभर, रामदेव, ओम प्रकाश राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)