आजमगढ़: सड़क हादसों में छात्रा सहित तीन की मौत

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया के पास बुधवार की सुबह कार की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत हो गई। इसके साथ ही मंगलवार की रात अतरौलिया थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर निवासी 17 वर्षीया सलोनी पुत्री रविन्द्र चौहान 12 वीं की छात्रा थी। वह बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। लहबरिया के पास सड़क पार करते समय पीछे आ रही कार ने धक्का मार दिया। हाइसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चलक ने छात्रा को सीएचसी पर पहुंचा। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई। वह एक भाई में इकलौती थी। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार सिकंदरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अनिकेत उर्फ ऋषिकेश पांडेय पुत्र विरेन्द्र पांडेय मंगलवार की रात बाजार से घर जा रहा था। अतरौलिया 100 सैय्या अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अतरौलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह दो भाई में छोटा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। इसके साथ ही छितौनी गांव निवासी 30 वर्षीय मयंक मिश्र पुत्र स्व. मनोज लाल छितौनी के पास बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान किया था। एक स्कूल का वाहन चलता था। मंगलवार की रात वह अतरौलिया अस्पताल से घर जा रहा था। छितौनी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक पिकअप ने धक्का मारते हुए फरार हो गई। घायल को लेकर अतरौलिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हो गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)