आजमगढ़: सड़क पर घायल होकर तड़प रही थी महिला, एसडीएम ने भेजवाया अस्पताल

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल होकर तड़प रही थी। रास्ते से गुजरने वाले लोग उसे घायल महिला को देखकर आगे बढ़ जा रहे थे कोई भी इस बात जुर्रत नहीं उठाया कि उक्त महिला को स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर भर्ती कराया जाय। रास्ते से गुजर रहे एसडीएम सगड़ी की नजर जब उस घायल महिला पर पड़ी तो उन्होंने उस महिला को अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के अनुसार बिलरियागंज कस्बा निवासी 45 वर्षीया मतिराजी देवी पत्नी दौलत रात करीब साढे दस बजे सड़क के किनारे घायल हो कर पड़ी थी। सिर से खून निकल रहा था। इस दौरान रात में कोई घायल महिला का ध्यान नहीं दे रहा था। रास्ते से गुजर रहे एसडीएम सगड़ी न्यायिक संत रंजन ने देखा। उसके बाद 112 की पुलिस व 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस मंगाया। महिला को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)