आजमगढ़: भाजपा कार्यालय में बांटी गईं मिठाईयां

Youth India Times
By -
0

भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा-ध्रुव सिंह
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिखा। पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार करते दिखे।
जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया श्री सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन और मजबूत होगा। 2024 में हम पूर्ण बहुमत की केंद्र में सरकार बनाने का कार्य करेंगे। वहीं 1 सितंबर को आजमगढ़ जिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र का स्वागत समारोह नेहरू हाल में रखा गया है जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने दी। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह स्वागत समारोह ऐतिहासिक होगा। बैठक में स्वागत समारोह कलेक्ट्री कचहरी स्थित नेहरू हाल में संपन्न होगा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में होना है।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख रूप से अखिलेश मिश्र गुड्डू, ननकू राम सरोज, नागेंद्र पटेल, हरिवंश मिश्रा, पूनम सिंह, मयंक गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विनय प्रकाश गुप्ता, हेमेंद्र सिंह, राकेश सिंह, बाबूलाल चौहान, पुरुषोत्तम सिंह, स्वतंत्र देव सिंह मुन्ना, शैलेंद्र अग्रवाल, विशाल श्रीवास्तव, नीरज सिंह, प्रवीण सिंह, रमाकांत राजभर, संजय राम, मोनू विश्वकर्मा, अवनी चतुर्वेदी, अवनीश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)