आजमगढ़: हर घर तिरंगा अभियान में 200 को हुआ झंडा वितरण

Youth India Times
By -
0

अमृत महोत्सव पर आरटीओ कार्यालय में हुआ आयोजन
आरटीओ ने झंडा वितरण कर लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की
रिपोर्ट-धीरेन्द्र सिंह
आजमगढ़। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आगाज हो गया है। संभागीय परिवहन कार्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत 200 लोगों में तिरंगा झण्डा का वितरण किया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी रामवृक्ष सोनकर के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान राहगीरों, आम जनता, वेण्डरों सहित 200 लोगों में तिरंगा झण्डा का वितरण हुआ। साथ ही लोगों को अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से बताते हुए हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। लोगों ने बढ़ चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लिया और आज से ही अपने अपने घर पर तिरंगा ध्वज फहराने का संकल्प लिया। आरटीओ रामवृक्ष सोनकर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर चलाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। लोगों को तिरंगा ध्वज के सम्मान व सम्प्रभुता को बनाए रखने की अपील की गई है। इस मौके पर एआरटीओ सतेन्द्र कुमार सिंह यादव, आरआई पवन सोनकर, नन्हकू राम, धर्मेंद्र सिंह, शिवांशु शर्मा, आदित्य गौतम, डीबीए हरिओम मौर्या, श्याम सुन्दर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)