सपा MLA के भाई ने खाई नींद की गोलियां, हालत गंभीर

Youth India Times
By -
0
लखनऊ। सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान पर पत्नी ने उनके खिलाफ तीन तलाक की एफआईआर दर्ज कराई थी।

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान सोलंकी ने नींद की गोलियां खा ली हैं। उन्हें हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में फरहान सोलंकी के खिलाफ उनकी पत्नी ने तीन तलाक देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।
इरफान सोलंकी कानपुर के सीसामऊ विधानसभा से चौथी बार सपा के विधायक हैं। उनके छोटे भाई का नाम फरहान है। फरहान का निकाह 25 मार्च 2009 को अंबरीन फातिमा से हुआ था। फरहान ने तीन साल पहले पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद से पत्नी मायके में बच्चों के साथ रह रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में हाजिर होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ था। इसके बाद 25 जून को पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद से फरहान तनाव में था। सोमवार रात को फरहान ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया था। इसके चलते हालत बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में शनिवार को फरहान को सर्वोदय नगर के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)