आजमगढ़: दबोचे गए अपहरण व दुष्कर्म के तीन आरोपी

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने लड़कियों के साथ घटित अपहरण व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामलों में आरोपी बने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दो वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को गुरुवार की सुबह नसीरपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के सेक्टर ५९ ममूरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बीते 29 जनवरी को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर ग्राम निवासी अवधेश यादव पुत्र पलकधारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने नसीरपुर चौराहे से आरोपी अवधेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जहानागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को दिन में क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव में दुष्कर्म आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म पीड़ित पक्ष द्वारा बीते १३ जुलाई को जहानागंज थाने में घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए मारपीट करने के मामले में स्थानीय समसुद्दीनपुर ग्राम निवासी सुनील सरोज पुत्र रामलगन सरोज एवं तरवां थाना क्षेत्र के रस्तीपुर ग्राम निवासी अभिषेक सरोज पुत्र पप्पू सरोज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को थानाध्यक्ष जहानागंज परमेंद्र कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ समसुद्दीनपुर ग्राम निवासी सुनील सरोज के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है। इसी क्रम में मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपी बहलोलपुर निवासी किशन राजभर पुत्र कल्टू राजभर को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)