आजमगढ़: आकाशीय बिजली की चपेट में आये एक दर्जन मजदूर

Youth India Times
By -
0

खेत में धान की रोपाई करते समय हुई घटना, सभी अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़। मार्टीनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत आम गांव में शनिवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन मजदूर झुलस गये। घटना के समय सभी मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बारिश होने पर सभी एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गये। तभी यह हादसा हुआ। सभी घायल मजदूरों का पीएचसी मार्टीनगंज में इलाज चल रहा।
जानकारी के अनुसार मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आम गांव में जितेंद्र कश्यप के खेत में बगल के गांव इमादपुर के दर्जनभर से अधिक मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान बरसात शुरू हो गयी। पानी से बचने के लिए सभी एक बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हो गए। तभी एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से सभी झुलस गये। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग इन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज में भर्ती कराए। जहां सभी का इलाज चल रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)