आजमगढ़: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अमृत सरोवर पर निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया

Youth India Times
By -
0


आज़मगढ़। जहानागंज-सठियांव मार्ग पर आबाद विकास खण्ड सठियांव की ग्राम पंचायत नासिरुद्दीनपुर में गुरुवार को सायं 5.30 बजे उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुँचे और गांव में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहे का निरीक्षण किया। तथा वृक्षारोपण कर पेड़ लगाने के प्रति ग्रामीण जनों को जागरूक किया।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने खण्ड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह से अमृत सरोवर के बारे में पूछा। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि लगभग 19 लाख रुपये की लागत से से शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। इस पोखरे पर गांव की महिलाएं छठ पूजा के अवसर पर पूजा करने आती हैं। ग्रामीणों को पूजा अर्चना करने में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत सरोवर योजना से तालाब की सुंदरीकरण, चारों तरफ वृक्षारोपण से गांव के लोगों को शुद्ध वातावरण में रहने का अवसर मिलेगा। यह अमृत सरोवर को विकसित करते हुए लगभग 19 लाख से तालाब का सुंदरीकरण कराया जा रहा हैं। इसके चारों तरफ बैठने व उतारने चढ़ने के लिए सीढ़ी का निर्माण होगा। इसमे केवल शुद्व एवम स्वच्छ जल का संचयन किया जायेगा। दूषित गंदा पानी जिसमे नही बहाने की अनुमत होगी। इस तालाब के चारों तरफ वृक्षारोपण किया जायेगा। वही लाईट (प्रकाश) लगाकर सरोवर को जगमगा दिया जायेगा। सरकार की इस योजना से ग्रामीण जनता को शुद्व स्वच्छ वातावरण में रहने का अवसर मिलेगा।

इनके साथ मौके पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, ब्लॉक रमेश कन्नौजिया, खण्ड विकास अधिकारी हेमंत सिंह, एपीओ निर्भय राय, एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा, एडीओ (आइएसबी) रमेश सिंह, राम सिंह, हरिकेश राय, मनोज सिंह, विनोद यादव, सतीश सिंह, विनय सिंह, रामप्रवेश राम, संतोष सिंह, जेई अनिल कुमार, राधेश्याम सिंह रोजगार सेवक हरिकेश, ईश्वर, प्रियतम, महेंद्र, संतोष, प्रधान छोटू पांडेय, संजय कन्नौजिया, अवधेश चौहान, त्रिपुरारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)