रेलवे ट्रैक से पत्नी को वीडियो काल पर बोला, दे दूंगा जान

Youth India Times
By -
0

सुसाइड नोट लिखकर रेलवे ट्रैक पर लेट गया युवक
बलिया। उभांव थाना के पास रेल लाइन पर बुधवार की भोर में सुमंगल यादव का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक उभांव थाना के खंडवा गांव निवासी बताया जा रहा है जो अपने ससुराल डुहा बिहरा सिकंदरपुर पत्नी संग विवाद की पंचायत में गया था। वहां से बाइक से लौटकर सीधे तुर्तीपार रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। आधी रात को पत्नी से वीडियो काल पर आत्महत्या करने की बात कही और सुसाइड नोट लिखकर रेलवे ट्रैक पर लेट गया।
इस बीच आधी रात को चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। उसका सिर और धड़ अलग हो गया। रात में ही पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर पति द्वारा आत्महत्या करने की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद पुलिस उसे काफी देर तक ढूंढती रही। भोर में उसका शव मिला। इससे स्वजनों में कोहराम मच गया। पिता अंगद यादव, मां मीना देवी, भाई निगमल यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। सुमंगल यादव की शादी लक्ष्मण यादव की पुत्री गूंजा देवी से सन 2015 में शादी हुई थी जिनकी कोई संतान अब तक नहीं थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच अक्सर पत्नी अपने मायके ही रहती थी। उसे लाने के लिए पंचायत में ही वह ससुराल गया था। पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक, कपड़ों से भरा झोला, चार्जर आदि बरामद किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)