आजमगढ़: सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मना राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस

Youth India Times
By -
0

लोकसभा चुनाव में सपाइयों ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिवस सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सपाजनों ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना के साथ ही आगामी चुनाव में सत्तासीन केंद्र व प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जन्मदिवस समारोह के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों की आलोचना करने के साथ ही बीते लोकसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से मतदाता सूची से सपा समर्थकों के नाम गायब कर दिए गए। जिसके कारण समाजवादियों के गढ़ के रूप में अपनी पहचान बनाए रखने वाले इस जनपद में हमारे प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में समाजवादी पार्टी के सिपाही पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जीता कर वर्तमान हिटलरशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद दुबे ने किया। इस मौके पर सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, लालगंज विधायक बेचई सरोज, मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व राज्यमंत्री रामदुलार राजभर सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)