आजमगढ़: पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर अपराधी

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात क्षेत्र के मोतीगंज बाजार से प्रशासन द्वारा जिलाबदर किए गए अपराधी गिरफ्तार किया है।
रानी की सराय कस्बे के निजामाबाद मोड़ पर मौजूद उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह को गुरुवार की रात सूचना मिली कि जिला प्रशासन द्वारा जिलाबदर किया गया अपराधी नितेश यादव क्षेत्र के मोतीगंज बाजार में मौजूद है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और चिन्हित किए गए जिलाबदर अपराधी को दबोच लिया गया। पकड़ा गया नितेश यादव पुत्र सरोज यादव क्षेत्र के चड़ंई गांव का निवासी बताया गया है। बताते हैं कि बीते 13 मार्च को एडीएम प्रशासन की अदालत से पकड़े गए नितेश यादव को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। गिरफ्तार किए गए अपराधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)