आजमगढ़: बिलरियागंज को नगर पालिका बनाने के खिलाफ उतरे प्रधान

Youth India Times
By -
0

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप अधिसूचना निरस्त करने किये जाने की मांग
आजमगढ़। ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को बिलरियागंज नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाने की अधिसूचना का विरोध किया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिसूचना निरस्त करने की मांग की।
प्रधानों ने कहा कि नगर पालिका के लिए क्षेत्र का विस्तार करने से हम लोगों का कार्यकाल पांच साल से पहले ही समाप्त हो जाएगा, जो मौलिक अधिकारों का हनन होगा। गांवों में जाब कार्डधारक बहुत हैं, उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। बिलरियागंज नगरपंचायत 2011 की जनगणना के आधार पर बनी थी। इस क्षेत्र में कोई भी औद्योगित कारखाना नहीं है। गांवों की आबादी भी दूर-दूर है। बीच की खाली भूमि पर खेती होती है। ऐसे में लोगों के सामने कई तरह का संकट खडा हो जाएगा। बिलरियागंज नगर पंचायत की आबादी भी अन्य नगर पंचायतों से कम है। नगर पालिका बनाने के लिए कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है और न ही कोई बैठक हुई है। प्रधान कविता यादव, तारा देवी, शीलावती, मीरा देवी, लच्छू राम, चंदू मौर्य, अनुपम, धर्मदेई देवी, लखपतिया आदि मौजूद थीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)