सपा नेता की पीट-पीटकर हत्या

Youth India Times
By -
0

सड़क से गिट्टी हटाने को लेकर हुआ विवाद
इटावा। इटावा में मंगलवार को सपा नेता की पीट-पीट कर हत्या दी गई। घर के बाहर बालू-गिट्टी पर आरोपियों की बाइक गिरने के बाद विवाद शुरू हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इकदिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का मामला है। गिरजेश कुमार जनरल स्टोर की है। दुकान के सामने बालू और गिट्टी रखी हुई है। गिरजेश कुमार सुबह अपनी दुकान खोल रहे थे। वे दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहे थे। उसी समय सुब्रत राजपूत अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। बाइक गिट्टी पर फिसलकर गिर गई। जिस पर सुब्रत राजपूत गाली-गलौज शुरू कर दिया। गिरजेश कुमार ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल गिरजेश को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। अस्पताल में गिरजेश की मौत हो गई। गिरजेश सपा यूथ विंग के विधानसभा उपाध्यक्ष थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)