आजमगढ़ ब्रेकिंग: यशवन्त सिंह की पुनः भाजपा में वापसी

Youth India Times
By -
0

एमएलसी चुनाव में बगावत कर साबित की थी अपनी राजनीतिक क्षमता
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के संकेत के बाद उपचुनाव में जनसम्पर्क को निकले भाजपा एमएलएसी
आजमगढ़। लोकसभा सदर के उपचुनाव के  मतदान के ठीक एक दिन पहले भाजपा एमएलसी यशवन्त सिंह की पुनः भाजपा में वापसी होने से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गयी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व से संकेत मिलने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता व एमएलसी यशवन्त जहां पूरे जोश खरोश के साथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के समर्थन में जनंसपर्क करते नजर आयें वहीं उनके साथ समर्थकों की भीड़ में काफी उत्साह देखने को मिला। बता दें कि पूर्व में हुए आजमगढ़-मऊ प्राधिकर चुनाव में भाजपा से बगावत कर अपने बेटे विक्रान्त सिंह रिशु को प्रत्याशी बनाकर उन्हें चुनाव जीताकर अपनी राजनीतिक क्षमता का परिचय भी दिया था। इनके बगावत के बाद भाजपा द्वारा इन्हें पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था।
आज संसदीय क्षेत्र सदर आज़मगढ़ उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए बुधवार को एमएलसी यशवंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क तेज कर दिया। जहानागंज स्थित चंद्रशेखर सिंह ट्रस्ट रामपुर पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद पूर्व मंत्री एवं एमएलसी यशवंत सिंह से आशीर्वाद प्राप्त किया। एमएलसी यशवंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ निरहुआ के समर्थन में जनसंपर्क शुरू कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)