आजमगढ़: भाला मारकर छात्र की हत्या, मां-भाई घायल

Youth India Times
By -
0

भूमि विवाद में हुई घटना, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर 19 वर्षीय छात्र की पड़ोसियों ने लाठी-डंडा भाले से हमलाकर हत्या कर दी। बचाव में आए उसके मां व भाई घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अमदही गांव निवासी 19 वर्षीय सूरज यादव पुत्र सीताराम 12वीं का छात्र था। पड़ोसी परदेसी आदि से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। परदेसी पक्ष के लोग रात करीब 10 बजे ऑटो से सवार होकर सूरज यादव के घर पहुंचकर हमला कर दिया। चोट लगने से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव में आया उसका भाई धीरज व माता शीला घायल हो गई। तीनों को लेकर लोग रात में मंडलीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहानागंज थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । एक दूसरे पर कमेंट करने को लेकर विवाद हुआ था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)