आज़मगढ़ : अभिषेक सिंह आशु भाजपा में हुए शामिल

Youth India Times
By -
0

पूर्व प्रसपा नेता ने सपा पर बोला हमला कहा जमीनी कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता सम्मान
आजमगढ़ । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक सिंह आशु को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि अभिषेक सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली, इस दौरान पूर्व विधायक राम दर्शन यादव भी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अभिषेक सिंह आशु के आने से भारतीय जनता पार्टी काफी मजबूत होगी। भाजपा ज्वाइन करते समय अभिषेक सिंह आशु के हजारों समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया ।
बता दें कि अभिषेक सिंह आशु लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा अभिषेक सिंह आशु पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-सपा युवजन सभा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा छात्रसभा के पदाधिकारी रहते हुए अखिलेश यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे विधानसभाओं में प्रचार भी किए थे । उस दौरान सपा पूर्ण बहुमत में जीती और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री भी बने थे, लेकिन अभिषेक सिंह आशु को वह सम्मान नहीं मिला, जिस सम्मान के वे काबिल थे। इसके बाद शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रसपा बनायी। शिवपाल यादव ने अभिषेक सिंह आशु को प्रमुख महासचिव उत्तर प्रदेश बनाने का कार्य किया। तब से अब तक अभिषेक सिंह आशु पूरी निष्ठा के साथ प्रसपा पार्टी के साथ जुटे रहे।
शनिवार को अभिषेक सिंह आशु ने आजमगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने भाजपा ज्वाइन कर लिया। अभिषेक सिंह आशु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ की लोकसभा चुनाव जीतेगी। अभिषेक सिंह आशु ने कहा कि समाजवादी पार्टी में कुछ चंद लोगों को ही इज्जत मिलती है । अखिलेश यादव हमेशा चाटुकारों से घिरे रहते हैं, जो कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करता है उसका सम्मान नहीं मिलता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)