आजमगढ़: फिर भाजपा में शामिल हुए रामदर्शन यादव

Youth India Times
By -
0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक रामदर्शन यादव को ग्रहण कराया सदस्यता

जनसभा के बीच हजारों समर्थकों के साथ रामदर्शन यादव हुए भाजपाई

आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी, पूर्व प्रभारी रामदर्शन यादव ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष हजारों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में रानीपुर रज्मों में आयोजित चुनावी सभा में जिला मुख्यालय से सैकड़ों गाड़ियों के काफिलें के साथ रामदर्शन यादव समर्थकों के पहुंचने से चारों तरफ भाजपा रामदर्शन, योगी, मोदी स्वतंत्र देव सिंह जिन्दाबाद के नारे गूंज उठे। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पूर्व विधायक रामदर्शन यादव का जोरदार स्वागत किया।

पूर्व विधायक रामदर्शन यादव के नेतृत्व में सहकारी चीनी मिल के पूर्व सभापति आनंद उपाध्याय, फूलचन्द यादव, संजय सिंह, राजेश यादव, लल्लन तिवारी, मनीष यादव, गुलाब चन्द चौहान, सुरेन्द्र चौहान, ओमप्रकाश यादव, देवनाथ यादव जयप्रकाश यादव एडवोकेट, कैलाश यादव, सुभाष यादव, राजेन्द्र श्रीवास्तव सहित हजारों समर्थक शामिल रहे।

जनपद के जुझारू, छात्रनेता और समाजवादी आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के नेताओं में शुमार रामदर्शन यादव सन् 1993 में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। जिले के प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामदर्शन यादव की नौजवानों में अच्छी पैठ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहाकि लोकसभा आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का विजय रथ और गतिमान हो गया हैं उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया।

सभा में पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, भाजपा पूर्व प्रत्याशी मंजू सरोज, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामाधीन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को विजयी बनाने की अपील किया।

इस मौके पर लालजीत यादव, ओमप्रकाश यादव, बलदेव, श्यामजीत यादव, उज्जवल पाठक, राजकमल यादव, चन्द्रशेखर यादव, कमलेश यादव, मनोज यादव, रामप्रसाद यादव, दयाराम यादव, रामप्रताप यादव, सुलई बीडीसी, मन्नू बीडीसी, धर्मेन्द्र राजभर प्रधन, विनोद यादव पूर्व महाप्रधान आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)