आजमगढ़: आंधी-पानी में पेड़ धराशायी, पिता-पुत्र जख्मी

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिले में बुधवार की दोपहर अचानक आयी आंधी व बारिश के दौरान जिला मुख्यालय पर विकास भवन के बगल में स्थित गूलर का विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ के नीचे गुमटी में चाय की दुकान करने वाले पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पेड़ के नीचे खड़े कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक आई आंधी का प्रभाव शहर क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिला। आंधी के चलते जहां शहर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। वहीं विकास भवन के समीप गूलर का विशालकाय पेड़ जमींदोज हो गया। धराशायी हुए पेड़ के नीचे गुमटी में चाय की दुकान करने वाले 55वर्षीय दयाराम पंडित व उनका 20 वर्षीय पुत्र विशाल दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायल पिता-पुत्र के आजीविका का साधन रही गुमटी भी पूरी तरह टूट गई। इस दौरान पेड़ के आसपास खड़े कई दोपहिया व चारपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। जेसीबी की मदद से पेड़ के नीचे दबे वाहनों को निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन पिता-पुत्र की हालत गंभीर बताई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)