आजमगढ़: घर में लटका मिला विवाहिता का शव

Youth India Times
By -
0

मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव में गुरुवार की सुबह घर में विवाहिता का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकमेउवां गांव निवासी हरिश्चंद की बेटी 24 वर्षीया संयोगिता की शादी तीन साल पूर्व सिधारी थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी रामदायाल चौहान के साथ हुई थी। पति पूना में रहता है। उसे 14 माह का एक पुत्र है। रोज की तरह संगीता अपने कमरे में सो रही थी। सुबह देर तक नहीं उठी परिजन उसे जगाने गए तो कमरा अंदर से बंद था। बुलाने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसे बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। पिता हरिश्चंद ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)