आजमगढ़: पकड़ा गया अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। पवई थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह किशोरवय लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने स्थानीय थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि बीते मंगलवार की रात क्षेत्र के नकटुआ नंदेसर ग्राम निवासी अंसार पुत्र असगर नट उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपी अंसार को क्षेत्र के मिल्कीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे से गिरफ्तार कर अगवा की गई लड़की को बरामद कर लिया। पीड़ित किशोरी से की गई पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज धारा में दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं की वृद्धि की गई। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)