प्रसाद खाने से 35 महिलाएं-बच्चे बीमार, 15 की हालत गंभीर

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। पिन्नी खाने के बाद खदरा में 35 से अधिक महिलाएं और बच्चे बीमार पड़ गए। महिलाओं और बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। देखते-देखते लोगों के बीमार पड़ने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 15 मरीजों की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन मरीजों को बलरामपुर समेत दूसरे निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
खदरा राम लीला मैदान के निकट निवासी नन्हा लाल के घर में पिन्नी की पूजा थी। घर के आस-पास की महिलाओं को पूजा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। करीब दो बजे पूजा शुरू हुआ। पूजा में चावल और खोया से तैयार प्रसाद वितरित किया गया।
कुछ प्रसाद महिलाओं ने पूजा स्थल पर खाया। बाकी प्रसाद महिलाएं अपने घर ले आईं। जिसे परिवार के अन्य सदस्यों को बांटा। दोपहर का समय होने के कारण ज्यादातर घरों में बच्चे और महिलाएं ही थीं। प्रसाद खाने के बाद अचानक महिलाओं और बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया। कुछ महिलाओं बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे।
इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। एक-एक कर सबी को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)