आजमगढ़: सड़क से सदन तक लड़ेंगे गरीबों के लिए लड़ाई-राजपाल कश्यप

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-दिनेश पाण्डेय
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद और सगड़ी विधानसभा विधायक एच एन सिंह पटेल ने अम्मा आईमा गांव गरीबों के दर्द को जानने पहुंचे।
बता दें कि 17 अप्रैल को तहसील प्रशासन द्वारा लगभग दो दर्जन गरीबों के झोपड़ी और मकान को तोड़ा गया। जिसमें गांव के मंहगू साहनी, रामलाल साहनी, रामानंद साहनी, कल्पना, चावला साहनी, कुबेर, सुरेश, श्यामबली, विश्वनाथ, रामबचन, परभणी, संत कुमार, सूर्यभान, लालचंद आदि लोगों का शौचालय, आवास, मंडई, हैंडपंप, नाद खुटा, कच्चा पक्का दीवाल, मकान, पशु शेड को तहसील प्रशासन ने तोड़वा दिया। आज समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजपाल कश्यप, सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव मौके पर पहुंचे।
राजपाल कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, किसानों, दलितों की विरोधी है। यह बुलडोजर की सरकार गरीबों के मकान पर, किसानों के मकानों पर बुलडोजर चला रहे हैं। वोट लेने के लिए गरीबों के पास जाती है पर सत्यानाश करने के लिए पूरे प्रदेश में लगी हुई है। यह सरकार गरीब विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी है। हम लोग इस की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। जिला पंचायत सदस्य श्री नाथ यादव ने गांव के हुए अत्याचार के बारे में अवगत कराया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)