पुलिस से मुठभेड़ में सात अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, तीन घायल

Youth India Times
By -
0

प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद सात दुर्दांत अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रात में नाके पर पुलिस तैनात थी। संदिग्ध गाड़ी दिखने पर रुकने का इशारा किया तो बदमश भागने लगे। उनका पीछा किया उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद बचाव में पुलिस ने भी गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश योजनाबद्ध तरीके से हत्या और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने जिले में हुईं दो घटनाओं के पर्दाफाश का भी दावा किया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी में पिछले साल 21/22 नवम्बर को चार लोगों की हत्या और डकैती के साथ-साथ थाना क्षेत्र थरवई के खेवराजपुर में इसी साल 22/23 अप्रैल को पांच लोगों की हत्या और डकैती की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ कर उनसे और भी घटनाओं के बारे में पता किया जा रहा है। बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)