आजमगढ़: दुष्कर्म व छेड़खानी के मामलों में तीन गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं अतरौलिया थाने की पुलिस ने छेड़खानी के दो आरोपियों को पकड़ा है।
जहानागंज क्षेत्र के करनपुर ग्राम निवासी सतीश सिंह पुत्र विजय नरायन सिंह के खिलाफ किशोरवय लड़की के साथ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक संतोष कुमार को सूचना मिली कि वांछित आरोपी सतीश अपने घर पर मौजूद है। सूचना पाकर पुलिस ने करनपुर स्थित आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं अतरौलिया थाने की पुलिस ने छेड़खानी की शिकायत करने पर पीड़ित पक्ष के घर पर चढ़कर हमला करने तथा जानमाल की धमकी देने के आरोप में नामजद दो अभियुक्तों को मंगलवार की नंदना बाजार से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध बीते 11 अप्रैल को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। क्षेत्र के सरैया रत्नावें ग्राम निवासी अरमान पुत्र नुरुलहुदा एवं इरशाद पुत्र वजीर के खिलाफ पीड़ित पक्ष की लड़की के साथ स्कूल जाते समय छेड़खानी करने तथा इसकी शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष को मारपीट कर घायल कर देने का आरोप है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)