आज़मगढ़ : छेड़खानी, दुष्कर्म व अपहरण के तीन आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। रौनापार व अतरौलिया थाने की पुलिस ने छेड़खानी, दुष्कर्म व अपहरण के मामले में आरोपित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
रौनापार पुलिस ने बीते 5 मई की रात हुई छेड़खानी की घटना में पीड़िता द्वारा आरोपित किए गए युवक को रविवार की सुबह भैसाड़ पुल के समीप गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया रिकेश चौहान पुत्र भीमल स्थानीय सिरही गांव का निवासी बताया गया है। इसी थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के मंगरी बाजार से 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में पीड़िता के पिता ने विगत दो वर्षों से नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने एवं उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पकड़ा गया अभिषेक पुत्र जोधन पासवान पुत्र बलिराम क्षेत्र के जार्जपुर गांव का निवासी बताया गया है। इसी क्रम में अतरौलिया थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपित युवक को बढ़या बाजार से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भगाई गई किशोरी के पिता ने क्षेत्र के देवडीह बसिरखा ग्राम निवासी संदीप निषाद पुत्र सतिराम पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। घटना बीते अप्रैल माह में हुई बताई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)