आजमगढ़: एक ही घर में मिले 51 सांप

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहकुंदनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान से 51 सांप मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य सकते में आ गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी सांपों को मार डाला।
शाहकुन्दनपुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव के घर मे कुछ फर्श का हिस्सा मिट्टी का है। सोमवार को घर के प्रवेश वाले भाग मे एक बिल के पास चीटीं काफी संख्या में दिखी। इस दौरान लोगों को आशंका हुई कि कोई जन्तु मरा होगा। इसी के तहत जब थोडा ही बिल का हिस्सा खोदा गया तो सभी को रोगंटे खड़े हो गये। अंदर एक बड़ा सांप बैठा था। बिल की खुदाई होते ही सांप बाहर निकल आया। जिसे लोगों ने मार डाला। साथ ही नीचे खुदाई किए तो कई सांपों का झुंड था। नीचे कुल छोटे 50 सांप भी थे। जिन्हें बाहर निकलते ही काटने के भय से लोगो ने मार डाला। एक साथ इतने सांप निकलने की घटना से आस पास काफी संख्या में लोग जुट गये और मृत सांपों को देखने के लिए जमा हो गये। माना जा रहा है कि मृत सांप के ही छोटे बच्चे थे। कई अंडे भी मिले। घटना की चर्चा जोरो पर है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)