आजमगढ़: आठ थानाध्यक्ष समेत 16 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव

Youth India Times
By -
0

यातायात प्रभारी व पीआरओ को भी सौंपी गई थानों की कमान

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार की रात को जनपद की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए आठ थाना प्रभारियों समेत 16 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें विशेष शाखाओं में काम करने वाले प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षक को इनाम में थानों की जिम्मेदारी दी हैं। इसमें यातायात प्रभारी व पीआरओ भी शामिल हैं।

एसपी ने निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को सरायमीर थाना से सिधारी, आईजीआरएस ने नदीम अहमद फरीदी को मेंहनाजपुर थाना, निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध सिधारी से इसी पद पर जहानागंज, निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी फूलपुर, निरीक्षक गजानंद चौबे जहानागंज से प्रभारी निरीक्षक अहरौला, निरीक्षक राम उजागिर पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर, उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय फूलपुर से थानाध्यक्ष सरायमीर, उपनिरीक्षक कौशल कुमार पाठक यातायात प्राभारी से थानाध्यक्ष दीदारगंज, उपनिरीक्षक मदन कुमार गुप्ता दीदारगंज से थानाध्यक्ष अतरौलिया, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह एसपी पीआरओ से इनाम के स्वरूप में थानाध्यक्षा तरवां, उपनिरीक्षक ज्ञान चंद्र शुक्ला तहबरपुर से थानाध्यक्ष कंधरापुर, उपनिरीक्षक रत्नेश दुबे तरवां से थानाध्यक्ष पवई, निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक अहरौला से निरीक्षक अपराध कोतवाली, निरीक्षक शिवमिलन प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, उपनिरीक्षक रमेश कुमार अतरौलिया से वरिष्ठ उपनिरीक्षक अहरौला व उपनिरीक्षक हीरेंद्र प्रताप पवई से वरिष्ठ निरीक्षक फूलपुर बनाया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कार्यालय के कार्यों को कुशलता पूर्व संपन्न कराने के उद्घ्देश्य से शाखाओं प्रभारियों समेत आठ जवानों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया है। इसमें कई को पुलिस लाइन से थानों पर भेजा हैं। एसपी ने निरीक्षक मंजय सिंह प्रभारी डीसीआबी से एसपी पीआरओ, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी मानिटरिंग सेल, निरीक्षक अनुराग कुमार पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच व महिला सहायता प्रकोष्ठ, निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक अभय राज मिश्र पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना देवगांव, निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी निरीक्षक अपराध जहानागंज से निरीक्षक अपराध जीयनपुर, निरीक्षक रुद्र भान पाण्डेय जीयनपुर से निरीक्षक अपराध फूलपुर, उपनिरीक्षक निशात जमा खान वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंधरापुर से रानी की सराय भेजा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)