आजमगढ़: किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने सोमवार की दोपहर क्षेत्र के बजहां पुलिया के समीप अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने स्थानीय महुआ मुरारपुर डिहवा ग्राम निवासी गौतम कुमार पुत्र मुन्ना प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी गौतम कुमार उसकी किशोरवय पुत्री को अपने मित्र गोलू व एक अज्ञात की मदद से स्कर्पियो वाहन में बैठाकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला पंजीकृत किया। पुलिस के प्रयास से किशोरी को कुछ समय बाद बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज धारा में दुष्कर्म के धारा की वृद्धि की गई। घटना के बाद से इस प्रकरण में नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को दिन में उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार को सूचना मिली कि अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गौतम कुमार क्षेत्र के बजहां पुलिया के पास मौजूद है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चापड़ बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)