आजमगढ़: ग्राम्य विकास के लिए की गई पंचायती राज की स्थापना-सीडीओ

Youth India Times
By -
0

तेरहवें राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर उसकी महत्ता पर डाला गया प्रकाश
आजमगढ़। देश भर में हर साल 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। देश में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया कि इस वर्ष तेरहवां राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना केंद्र सरकार के मंशानुरूप की गई, जिसमें निम्न प्रकार की सेवाएं जैसे कि जनसेवा केंद्र, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, वृद्धा-विधवा पेंशन, बीसी सखी के माध्यम से पैसे की लेनदेन आदि सुविधाएं ग्राम में ही उपलब्ध कराई जाएंगी। लोगों को इसके लिए शहर में नहीं जाना होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जो भी संसाधन की जरूरतें होगी उनको ग्राम में ही उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने निम्न सेवाओं के बारे में विस्तार से सभी लोगों को बताया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पल्हनी उमाकांत पाठक, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रताप नारायण सिंह, प्रधान मधुबाला, सीपी यादव जिला अध्यक्ष, गुलाब चौरसिया मीडिया प्रभारी सफाई कर्मचारी ग्राम रोजगार सेवक ग्राम पंचायत सहायक समूह महिला इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)