बलिया में जयमाल के स्टेज से कांस्टेबल दुल्हा भागा, बैरंग लौटी बारात

Youth India Times
By -
0


बड़ी संख्या में मौके पर भेजा पुलिस, नहीं सुलझा मामला
बलिया। बलिया के सीताकुंड गांव के एक परिवार में शुक्रवार की शाम बरात आई। द्वारपूजा भी उत्साह व उमंग के साथ हुई। उसके बाद शराबियों ने रंग में भंग डाल दिया। उनकी वजह से बरात बैरंग लौट गई। जनवासा से लेकर थाने तक घंटों हंगामा होता रहा लेकिन कोई हल नहीं निकला। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र निवासी एक कांस्टेबल की बरात सजधज कर सीताकुंड गांव आई। बरात दरवाजे पर आकर लगी। द्वार पूजा के बाद नाश्ता हुआ। जयमाल के लिए वर-वधू स्टेज पर पहुंचे तो बरात में शामिल युवक स्टेज पर चढ़ गए। सब शराब के नशे में धुत थे कोई वधू पर गिर जा रहा था तो कोई वर पर। लड़की ने इस पर आपत्ति जताई तो दूल्हा और बराती स्टेज से उतर गए। दूल्हा अपने पिता एवं बरातियों को बिना बताए बगैर साथियों से साथ मंडप से कहीं और चला गया। वह डायल हंड्रेड में तैनात है। उसने 112 नंबर पर फोन कर बरातियों के साथ मारपीट की सूचना दे दी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस सीताकुंड गांव पहुंच गई। हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचने पर सच्चाई पता चली तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी। बरातियों में भगदड़ मच गई। शनिवार की सुबह से ही थाने मे दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। शाम तक प्रयास किया गया कि लड़का थाने पर आकर बात करे और विवाह संपन्न हो सके। लड़के के पिता देखते रह गए लड़का नहीं आया। इसके लिए लड़के और लड़की पक्ष से 10-15 ग्रामीण सुलह समझौता की कोशिश में लगे रहे। शनिवार देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)