आजमगढ़: वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने वाली महिला धराई

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कंधरापुर थाने की पुलिस में क्षेत्र के दरौरा गांव में किराए का मकान लेकर महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है प्रयागराज जनपद की रहने वाली 2 महिलाएं बुधवार को स्थानीय थाने पर पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि अहरौला थाना क्षेत्र के भैसासुर गांव की रहने वाली अंजू पांडेय पत्नी बृजेश पांडेय स्थानीय दरौरा गांव में किराए पर मकान लेकर रहती है। उसके द्वारा बहाने से बुलाए जाने पर दोनों महिलाएं बीते सोमवार की शाम उसके आवास पर पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अंजू पांडे दोनों को अपने घर में कैद कर उन्हें पैसों का लालच देते हुए वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर रही थी। किसी तरह मौका पाकर दोनों बुधवार को वहां से भाग निकलीं और स्थानीय थाने पर पहुंच कर पुलिस से आपबीती बताया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने पीड़ित महिलाओं द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)