आजमगढ़: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी धराया

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। रौनापार थाने की पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करने वाले युवक को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। रौनापार क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते 17 मार्च को उसकी 17 वर्षीय भांजी को एक युवक बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया। पुलिस के प्रयास से लड़की को बरामद कर लिया। पीड़िता लड़की ने आरोपी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म का बयान दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस बयान के आधार पर दुष्कर्म के धारा की वृद्धि कर आरोपी की तलाश में जुट गई। शुक्रवार की सुबह आरोपी के बारे में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे स्थानीय सुरौली बार्डर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया राहुल पुत्र टिल्ठू राम मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत ग्राम बनगांवा का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)