भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, आरोपित हरियाणा से गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

कानपुर। कानपुर के बिल्हौर से भाजपा विधायक को फोन पर गाली-गलौज कर हत्या की धमकी देने से हड़कंप मच गया। एसपी आउटर के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर आरोपित को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया। विधायक सामाजिक कार्यक्रम में थे।
उनका कहना है कि अज्ञात का फोन आया। वह फोन पर गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी देने लगा। सीओ बिल्हौर की जांच में आरोपित ककवन के अंटवा गांव का निकला। रात में आरोपित की लोकेशन हिसार में मिली। एसओ ककवन ने बताया कि एसपी ने हरियाणा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करा दिया। रात में ही ककवन पुलिस हिसार रवाना हो गई। हिरासत में युवक ने अपना नाम अमित यादव बताया है। एएसपी कानपुर आउटर के मुताबिक देर रात तक पुलिस उसे लेकर ककवन थाने आ जाएगी। पूछताछ के बाद कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)