आजमगढ़: स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने निकाली शोभायात्रा

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन लाईव टीवी प्रसारण के माध्यम से सुना गया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के दिन माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम की शुरुआत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा का उद्देश्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है। समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत बनाना है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याण के साथ ही देश और प्रदेश का निरन्तर विकास हो रहा है। आज स्थापना दिवस के अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रेमनारायण पांडेय, प्रेम प्रकाश राय, जयनाथ सिंह ,घनश्याम पटेल, श्याम नारायण सिंह ,अखिलेश मिश्रा गुड्डू ,सत्येंद्र राय, अरविंद जायसवाल, वंदना सिंह, लक्ष्मण मौर्य, दिवाकर सिंह, सच्चिदानंद सिंह, रामपाल सिंह, विनोद उपाध्याय, बबीता जसरासिया, निरुपमा पाठक, नजराना अंसारी विभा बरनवाल, विनय प्रकाश गुप्ता, आनंद गुप्ता, इस्माइल फारुकी, किशन सिंह, नागेंद्र पटेल, श्यामसुंदर चौहान, मयंक गुप्ता, प्रवीण सिंह ,अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)