हसीन सपने की चाहत किशोरी को पड़ी महंगी

Youth India Times
By -
0
मुंबई घुमाने के बहाने दोस्त ने किया दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी

लखनऊ। महानगर पुलिस ने किशोरी छात्रा से दुष्कर्म करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नाबालिग छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद उसे मुंबई घुमाने का लालच दिया। साथ ही दोस्ती के नाम पर शान-ओ-शौकत की जिंदगी जीने का सपना दिखाकर दुष्कर्म किया। जब किशोरी की तबियत खराब हुई तो परिवारीजनों को जानकारी हुई। परिवारीजनों ने महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बुधवार इंदिरानगर के संतनगर साईधाम मंदिर के पास रहने वाले नितेश उर्फ अनिकेत उर्फ नरेंद्र धानुक को बादशाहनगर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पीड़िता का आरोप है कि नितेश ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की। उसके बाद बड़े-बड़े सपने गिफ्ट देकर रेस्टोरेंट में मिलने लगा। 17 अप्रैल को सप्राइज गिफ्ट देने के बहाने रिवर फ्रंट पर बुलाया। जहां अपनी बातों में फंसाकर अश्लीलता शुरू कर दी।
विरोध पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। घर आने पर तबियत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को पूरी जानकारी हो सकी। प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक आरोपी बदलबदलकर नाम बताता था। उसने दोस्ती के नाम पर किशोरी को अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)