आजमगढ़: खुलेआम सड़क पर मनचलों ने पकड़ा लड़की का हाथ

Youth India Times
By -
0


विरोध करने पर लड़की के परिवार वालों को मारपीट कर किया जख्मी
एंटी रोमियों के पुनर्गठन पर पुलिस प्रशासन को दी खुली चुनौती
रिपोर्ट-अशरफ जमां
आजमगढ़। आज जहां जनपद में पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था एंटी रोमियो सेल का पुनर्गठन किया गया वहीं बिन्द्राबाजार में घर जा रही लड़कियों से मनचलों द्वारा सड़क पर खुलेआम छेड़खानी करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मनचलों द्वारा सरेबाजार लड़कियों का हाथ जबरदस्ती पकड़कर छेड़खानी करते हुए साफ देखा जा रहा है। मनचलों द्वारा एंटी रोमियों के पुनर्गठन पर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मंगरावां गांव की रहने वाली 4 लड़कियां बिंद्राबाजार में शुक्रवार को शाम खरीदारी करने के लिए आई थी। इसी बीच बिंद्राबाजार निवासी लड़का अपने साथियों के साथ लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगा, जब लड़कियों ने विरोध किया तो उनके आगे पीछे बाइक लेकर लड़कियों के साथ खींचतान करने लगे, लड़कियां किसी तरह अपने आपको बचते बचाते घर पहुंची। जब इसकी सूचना लड़कियों ने अपने परिवार वालों को दिया तो छेड़खानी का विरोध करने पर उक्त लड़कों ने लड़की के परिवार पर हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर आनन-फानन में पहंुची गंभीरपुर थाने की पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया, छेड़खानी करने वाले युवक फरार चल रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)