आजमगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से बनाया अवैध संबंध, गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। अहरौला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ अवैध संबंध स्थापित करने वाले आरोपी को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। अहरौला क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती का कहना है कि स्थानीय खानपुर चंदू ग्राम निवासी सचिन पुत्र चंद्रेश उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी सचिन पीड़िता को शादी का झांसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मन भर जाने पर उसने पीड़िता के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। शादी के झांसे में आकर अपनी अस्मत लुटा चुकी पीड़ित युवती ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार की सुबह आरोपी को फुलवरिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)