आजमगढ़: नेकी के बाक्स में जमा वस्त्रों को प्रयास ने किया वितरित

Youth India Times
By -
0

ग्रीष्मकालीन वस्त्र पाकर खिले गरीबों के चेहरे
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। गरीब, असहाय व मजलूमों के साथ ही बेजुबान पशुओं की पीड़ा को दूर करने का संकल्प लेकर अनवरत सेवा का अभियान चला रहे सामाजिक संगठन श्प्रयासश् के कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र में लगे नेकी के बाक्स को खोल उसमें जुटे ग्रीष्मकालीन वस्त्रों को छांटकर उसे गरीबों के बीच वितरित कर दिया।
प्रयास संगठन की ओर से कलेक्ट्रेट चौराहे पर लगाए गए नेकी के बाक्स में शहर के लोग अपने अनुपयोगी वस्त्रों को गरीबों की मदद के लिए डाल देते हैं। मददगारों द्वारा प्रदान किए गए ग्रीष्मकालीन वस्त्रों को संगठन के लोगों ने जरुरतमंद लोगों के बीच वितरण का मन बनाया। शुक्रवार को उन वस्त्रों की कार्यकर्ताओं ने छंटाई की। इसके बाद वस्त्रों को वाहन में रखकर संगठन के सदस्य बेलईसा मंडी के समीप नीबी ग्रामसभा में स्थित गरीबों की बस्ती में पहुंचे। वस्त्र वितरण की जानकारी पाकर काफी संख्या में जरुरतमंद लोग मौके पर पहुंच गए। सभी लोग वाहन में रखे कपड़ों में अपने मनपसंद वस्त्र लेकर खिले चेहरों के साथ टीम को धन्यवाद देते हुए अपनी बस्ती को लौट गए। इस मौके पर उपस्थित प्रयास संगठन के मुखिया रणजीत सिंह ने कहा कि हमारी सच्चाई ही हमारी अच्छाई है।हम कहते ही नहीं वरन इसको धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास करते हैं। इस पूनीत कार्य में राजीव कुमार शर्मा, शंभूदयाल सोनकर, रामकेश यादव, इं० सुनील यादव, शिवप्रसाद पाठक, डा० वीरेंद्र पाठक, अनिल, हरिश्चंद्र, डीएन सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)