सपा से गठबन्धन को लेकर बोले ओमप्रकाश राजभर, मिलकर लड़ेंगे 2024 का चुनाव

Youth India Times
By -
0


शिवपाल यादव को लेकर दिया बड़ा बयान
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में सुभासपा की निर्णायक भूमिका व भागीदारी होगी। विधान सभा चुनाव में पांच लाख वोट और मिला होता तो हम सरकार में होते। अब यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद कश्यप को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ हमारे गठबंधन में कोई बिखराव नहीं है। हम सभी नेता एक साथ खड़े हैं। शिवपाल यादव हमारे साथ हैं, वह अपनी पार्टी का मजबूत संगठन बनाने जा रहे हैं। दो दिन बाद शिवपाल हमारे साथ बड़े कार्यक्रम में दिखेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)