आजमगढ़: छेड़खानी का आरोपी पहुंचा हवालात

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कंधरापुर पुलिस ने रविवार की रात किशुनदासपुर मार्ग पर छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कंधरापुर क्षेत्र के निवासी किशोरवय लड़की ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शौच के लिए घर से खेत की ओर जाते समय एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करते हुए पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक मौके पर जुटते आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद किए गए युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी किशुनदासपुर से तहबरपुर जाने वाले मार्ग पर पीएमसी कैंप के पास मौजूद है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश देकर वहां मौजूद युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया सरवन पुत्र पप्पू किशुनदासपुर गांव का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)