आज़मगढ़ : ग्रीष्मकालीन वस्त्र पाकर चहक उठे बच्चे

Youth India Times
By -
0


प्रयास संगठन ने गरीबों के बीच भरा होली के रंग

आजमगढ़। समाजसेवी संगठन प्रयास की नेक पहल से गरीबी की मार झेल रहे बच्चों व महिलाओं के बीच ग्रीष्मकालीन वस्त्र प्रदान कर उनके बीच होली के रंग भरने का सराहनीय कार्य किया। इस पूनीत कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।
नगरीय सीमा से सटे बेलईसा स्थित संगठन के प्रसार कार्यालय पर रविवार को आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित गरीब बच्चे व महिलाएं संगठन कार्यकर्ताओं के हाथों ग्रीष्मकालीन वस्त्र पाकर चहक उठे। कार्यक्रम के संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामकेश यादव जी ने बताया कि हमारा संगठन वंचितों की सेवा के लिए कटिबद्ध है। हमारे साथी पूरी ईमानदारी एवं निःस्वार्थ भाव से ऐसे कार्यों को निरंतर अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के रास्ते पर चलते हुए प्रयास सामाजिक संगठन के साथियों ने दूसरे की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझना अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। संगठन के कार्यकर्ता ईमानदारी से 24 घंटे में एक घंटा निकालकर के लिए निःस्वार्थ भाव से समाज का दुख-दर्द बांटने का कार्य करते हैं। आज उसी सेवा के क्रम में संगठन के कार्यालय पर गरीबी की मार झेल रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों तथा महिलाओं को ग्रीष्मकालीन वस्त्र प्रदान कर जनसेवा का कार्य किया गया। आगे भी यह इस तरह के कार्य अनवरत जारी रहेंगे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, शंभू दयाल सोनकर, अंगद साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)