आजमगढ़: पोखरे में डूबकर राजगीर की मौत

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के धरमनपुर गांव में गुरुवार को मछली का शिकार करने गए 42 वर्षीय राजगीर की मौत हो गई।
धरमनपुर ग्राम निवासी दुलारे राम पुत्र स्व० रामपूजन परिवार की आजीविका चलाने के लिए राजगीर का कार्य करता था। इन दिनों कोई काम न मिलने पर गुरुवार की दोपहर वह मछली का शिकार करने गांव के बाहर स्थित पोखरे की ओर गया था। शिकार करते समय पैर फिसल जाने से वह पोखरे में गिरा और डूबने लगा। पोखरे के दूसरे छोर पर आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पानी में दुलारे को डूबते देख शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, तब तक दुलारे गहरे पानी में समा चुका था। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पोखरे में डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू हुई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद शाम को दुलारे का शव बरामद किया जा सका। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतक की दो संतान बताई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)