मऊ: जबसे सपा और सुभासपा साथ आई है, विरोधियों के छक्के छूट गए- अखिलेश यादव

Youth India Times
By -
0

कोपागंज के बापू इंटर कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा कर सपा और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की किया अपील
रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बापू इंटर कालेज कोपागंज के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जबसे सपा और सुभासपा साथ आई है, विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। यह चुनाव भारत का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा दावा करती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन भाजपा के लोग जितना झूठ बोलते हैं उतना कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बोलती है। देश के बड़े-बड़े नेता भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। जो छोटे नेता है वह छोटा झूठ, जो बड़ा नेता बड़ा झूठ और जो सबसे बड़ा नेता है वह सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।
अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए मंच से भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा के लोग कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे, लेकिन छड़ी और साइकिल ने उनकी गर्मी निकाल दी है। सरकार बनते है कि भर्ती निकलवाने का काम करेंगे। कहा 11 लाख पद खाली हैं, सरकार बनने के बाद बीएड टेट वालों को समायोजित करने के साथ नई शिक्षक भर्ती, दरोगा भर्ती निकालने का काम करेंगे। पुरानी पेंशन को बहाल करने का काम करेंगे। सरकार बनने पर गरीबों को पांच साल तक राशन दिया जाएगा। राशन के साथ सरसो तेल, मिल्क पाउडर, चीनी और देशी घी भी देने का काम करेंगे। गरीब माताओं 15 सौ रूपये समाजवादी पेंशन देने का काम करेंगे। उन्होंने छुट्टा पशुओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों का खेत साड़ चर गए। कहा कि घोसी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने सही समय पर गर्म लोहे पर हथौड़ा मारने का काम किया है। कहा सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने का काम करेंगे। किसानों को सिंचाई का बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा। पूर्व में सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव ने बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी थी। सरकार बनने के बाद बुनकरों को 24 घंटे फ्लैट रेट पर बिजली देंगे। बुनकरों को प्रदर्शनी लगाने के लिए सरकार पैसा देगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे पर मऊ - आजमगढ़ के बीच बुनकरों के लिए बड़ा बाजार बनाने का काम करेंगे। वहीं किसानों के लिए बड़ी मंडी बनाने का भी काम किया जाएगा। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी कान पकड़कर उठक बैठक लगा रहै हैं, तेल मालिश भी कर रहे हैं। लेकिन किसान और नौजवान इन्हें माफ करने वाला नहीं है। तंज कसते हुए कहा कि धुआं उड़ाने वाले लोग धुआं धुआं हो जाएंगे। उन्होंने घोसी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, मधुबन के प्रत्याशी उमेश पांडेय, मुहम्मदाबाद गोहना के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार और सपा-सुभासपा गठबंधन के सदर विधानसभा के प्रत्याशी अब्बास अंसारी के पक्ष में जमकर माहौल बनाया।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)