मऊ: राजेश कुमार बने घोसी ब्लाक ग्राम प्रधान के अध्यक्ष

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
घोसी, मऊ। स्थानीय विकास खण्ड के सभाग़ार में शुक्रवार की दोपहर लगभग 3 बजे ग्राम प्रधानों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों का पुनः चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बता दे कि इस पूर्व प्रधान संघ कमेटी को भंग कर पुनः नई कमेटी का चयन कर विस्तार हुआ। जिसमें ग्राम प्रधान खत्रीपार राजेश कुमार को सभी ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से घोसी ब्लाक अध्यक्ष चुना तो वही ग्राम पंचायत नथनपुरा के ग्राम प्रधान रामाश्रय राजभर व ग्राम प्रधान चमरियाव बब्बन यादव उपाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में महामंत्री पद पर ग्राम प्रधान सरायगनेश के प्रतिनिधि विधिचन्द चौहान, ग्राम प्रधान इटौरा खुर्द, ग्राम प्रधान दरियाबाद मारूफपुर उपेन्द्र यादव के एवं कोषाध्यक्ष पद पर ग्राम प्रधान खानपुर खुर्द डब्लू राजभर, सचिव पद पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घोघवल रामपुर योगेश कुमार उर्फ मुन्ना तथा सूचन मंत्री पद पर ग्राम प्रधान चक मुस्यैद सुरेन्द्र यादव को सभी ग्राम प्रधानो ने सर्वसम्मति से मनोनीत किया। घोसी ब्लाक के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। कार्य होने के बावजूद भी उक्त कार्याे का भुगतान नहीं हो पाया है। साथ ही प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा है प्रधान के संघर्ष की लड़ाई को हम सब मिलकर लड़ने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख डा० रामकृष्ण यादव, कमलेश कुमार, यादवेंद्र यादव, आजम खान, विक्रम राजभर, अखिलेश राजभर, हरेंद्र सिंह, विक्रमा मौर्या सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)