आजमगढ़: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटे को जन्म

Youth India Times
By -
0

आज़मगढ़। एंबुलेंस ने एक बार फिर लेबर रूम की भूमिका बखूबी निभाई। अस्पताल जा रही गर्भवती को रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर स्टाफ ने डिलिवरी कराई। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और जिला महिला अस्पताल में भर्ती हैं। पल्हनी ब्लॉक के हरिहरपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी सुनीता देवी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर आशा ने 108 पर मदद के लिए फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस गर्भवती को लेकर अस्पताल के लिए निकली लेकिन रास्ते में सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर स्टाफ ने एंबुलेंस रास्ते में खड़ी की। आशा पुष्पा यादव, ईएमटी प्रमोद कुमार और पायलट शोएब अहमद ने सूझबूझ से प्रसव कराया। सुनीता ने बेटे को जन्म दिया है। मां-शिशु को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)